झारखंड के प्रवासी मजदूर सत्येंद्र महतो की सऊदी अरब में सड़क हादसे में मौत हो गई। 41 साल का सत्येंद्र, वहां हमद सालेह अल-काफ कॉन्ट्रैक्टिंग एस्टैब्लिशमेंट कंपनी में ट्रक चालक था।
पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थानाक्षेत्र अंतर्गत बड़ा तोरलो गांव के मारिसाई टोला में शनिवार दोपहर इंसानियत को झकझोर देने वाली वारदात सामने आयी, जहां शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपने ही खून के रिश्तों को बेरहमी से खत्म कर दिया।
झारखंड में कथित शराब घोटाला केस में प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव को प्रवर्तन निदेशालय ने समन भेजकर पूछताछ के लिए तलब किया है।
शोभा और छोटी अपने मासूम बच्चों को लेकर इन्हीं कच्ची मिट्टी के झोंपड़ीनुमा मकान में रहती है।
झारखंड सरकार की ओर से निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ चलाए गए 15 दिवसीय राज्यव्यापी जनजागरूकता अभियान का समापन गुरुवार को रांची के शौर्य सभागार, डोरंडा में आयोजित समारोह के साथ हुआ। अभियान के सफल संचालन में अहम भूमिका निभाने वाले सूचना एवं जनसं
पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनपोखरी गांव के मुंडा टोला में मिले संदिग्ध विस्फोटक को भारतीय सेना की बम निरोधक दस्ता टीम ने शुक्रवार को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया।
पलामू के मेदिनीनगर स्थित पोखराहा एनएचएआई क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के बाद अब लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आने लगा है।
झारखंड के दुमका जिला अंतर्गत जरमुंडी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय डुमरथर के बच्चों ने बेजुबान पक्षियों को बचाने का बीड़ा उठाया है। पर्यावरण संरक्षण और बेजुबान पंक्षियों का जीवन बचाने के उद्देश्य से बच्चों ने बकायदा दाना-पानी अभियान चला रखा है।
डॉक्टर डीके सिन्हा को रिम्स, रांची का नया निदेशक बनाया गया है। डॉ सिन्हा को निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, डॉ राजकुमार का इस्तीफा विभाग की ओर से मंजूर कर लिया गया है।
जामताड़ा के बिंदापत्थर थानाक्षेत्र में वज्रपात की चपेट में आकर 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। यह दर्दनाक हादसा चरकादाहा गांव में उस वक्त हुआ, जब कुछ लोग एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे।
सरिया थानाक्षेत्र में 28 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई अशोक मंडल की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या की पुष्टि होने का दावा परिजनों ने किया है।
सिमडेगा जिला के केरसई ब्लॉक में पदस्थापित बीपीओ अनिल खलखो को 8 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। एसीबी ने यह कार्रवाई की है।